रामनवमी हिंसा पर भाजपा के आरोप निराधार – जदयू!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

जनता दल यू ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है । पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि रामनवमी हिंसा के बाद जिला प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई की गई है । वह बिल्कुल सही कारवाई है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सरकार के द्वारा 30 लाख का मुआवजा के रूप में बांटा गया है। वही जिनकी हत्या हुई है उनके परिजनों को भी 5 लाख मुआवजा की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा जन हित और जन आधारित नहीं है। भाजपा द्वारा निश्चित रूप से भड़काऊ और बिहार की जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है। आग लगाकर प्रेम और भाईचारा के पैगाम को बर्बाद करना चाहते हैं। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार में कानून का राज स्थापित है कानून के मुताबिक ना तो किसी को फंसाने का काम होता ना किसी बचाने का। वही सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बजरंग दल को बैन करने के सवाल पर कहा कि हमारे बयान को तोड़ मरोड़ कर चलाया गया है। हमने बजरंग दल को बैन करने की बात नहीं कही थी बल्कि बाहर से कोई भी संगठन के जो लोग बाहर से आकर जुलूस निकालकर अशांति फैलाने का काम करे ऐसे लोगों पर बैन लगना चाहिए। वहीं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील ने भी नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा दिए गए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि हम लोग खुद बजरंगबली में आस्था रखते हैं। नालंदा सांसद को कौसलेंद्र कुमार ने गलत भावना से के प्रति बयान नही दिया है। जनता दल यूनाइटेड का भी बजरंगबली के ऊपर आस्था है। हमारे लिए खुदा जितने अच्छे है उतना ही अच्छे भगवान भी है।

बाइट। ई सुनील जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव
बाइट।कौशलेंद्र कुमार सांसद

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment