ज्ञान व मोक्ष की भूमि बोधगया में भगवान बुद्ध की 2567 वीं जयंती पर धम्म यात्रा निकाली गई!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गया -भगवान बुद्ध की 2567वीं जयंती को लेकर बोधगया बुद्धमय है। जयंती में भाग लेने के लिए देश के अलावे विभिन्न प्रदेशों के लगभग 10 हजार बौद्ध श्रद्धालु शामिल हुये है.
आज भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है. बीटीएमसी के अगुवाई में पवित्र बोधि पेड़ के नीचे बौद्ध श्रद्धालु विश्वशांति के लिए प्रार्थना करेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि सूबे के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत शामिल होंगे। सुबह 9:30 बजे राज्यपाल बोधगया पहुंच जाएंगे। अतिथियों व श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बोधगया शहर को पंचशील ध्वज, तोरण द्वार व अत्याधुनिक कृत्रिम प्रकाश से सजाया गया है। जयंती समारोह 80 फुट बुद्ध मूर्ति से धम्म यात्रा के साथ जयंती की शुरूआत हुई। जिसमें स्कूली छात्र- छात्राएं व बौद्ध भिक्षु शामिल हुये। धम्म यात्रा महाबोधि मंदिर तक पहुंची! पवत्रि बोधिवृक्ष की छांव में बौद्ध भक्षिुओं द्वारा पंचशील सूत्त पाठ, बुद्ध पूजा की गई! 9 बजे बोधिवृक्ष के नीचे विशेष प्रार्थना होगा। 9:45 बजे मुख्य अतिथि राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद बौद्ध भिक्षुओं को बीटीएमसी में संघदान तथा शाम चार बजे सुजाता मंदिर बकरौर में विशेष पूजा और कैंडिल लैंप यात्रा के साथ शनिवार को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

बाइट – भंते दीनानंद, बौद्ध भिक्षु
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment