रिपोर्ट – संतोष तिवारी
हत्या
बिहार के मुजफ्फरपुर में चाय दुकानदार की हत्या.. खोजबीन के दौरान लीची बगान मे मिला शव..बुधवार की रात से मृतक दुकान से था गायब …पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा
मुजफ्फरपुर के न्यू मार्केट बोचहाँ लीची बगान मे मठ मझौली गांव के छेदी महतो के 50 वर्षीय पुत्र बच्चे लाल महतो की हत्या कर शव को लीची बगान मे अपराधियो ने फेक दिया।मृतक चाय दुकान चला कर परिवार का परवरिश करता था।मृतक के पुत्र विकास कुमार ने बताया की उसके पिता को अपराधियो ने रड,बेल्ट से मार कर हत्या कर दिया गया है।वही घटना स्थल से सिर्फ मोबाइल बरामद किया गया है।घटना के पिछे स्मैकियर गिरोह पर शंका जाहिर किया गया है।थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मामल हत्या का प्रतित हो रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।इसके साथ ही जांच व कार्यवाई शुरू कर दी गई है।वही घटना को लेकर परिजनो मे चित्कार मचा है।लोगो ने बताया कि लगातार लीची बगान मे हत्या का शिलशिला जारी है।जबकी बोचहाँ थाना से मात्र 500 मिटर की दुरी है।बाबजूद अपराधी घटना को अंजाम दे रहे है।
वाईट– मृतक के पुत्र विकास कुमार




