राजद ने धीरेंद्र शास्त्री का किया विरोध वही जदयू के नेता अजय मंडल ने किया समर्थन!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

महागठबंधन में ही दिख रहे मनभेद

भागलपुर। बिहार में बागेश्वर धाम सरकार से प्रचलित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम होना है लेकिन इसको लेकर बिहार में राजनीति तेज है। तेजप्रताप यादव और शिक्षा मंत्री ने उन्हें यहां नहीं आने देने की बात कही है तो वहीं जदयू सांसद अजय मण्डल ने धीरेंद्र शास्त्री को रोकना गलत बता दिया। अजय मण्डल ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है यहाँ किसी भी कोने में किसीको जाने से रोकना नहीं चाहिए। यहां सभी धर्मों को समान रूप से देखा जाता है। किसी भी धर्म के खिलाफ किसीको भी कमेंट करने का अधिकार नहीं है। भाजपा पर ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश मे माहौल बिगाड़ कर रखे हैं। मैं हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सबको सुनता हूँ। आमंत्रण आएगा तो जाएंगे क्योंकि हम सब जगह शामिल होते हैं।

Byte- अजय मण्डल, जदयू सांसद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें