गिरिराज सिंह ने कहा-बेचारे आनंद मोहन, बलि का बकरा बन गए थे

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

आनंद मोहन की आड़ में सरकार ने जो किया है, उसे समाज कभी नहीं माफ करेगा

पटना : पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई को लेकर केंद्रीय मंत्री व भाजपा के फयरब्रंड नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि आनंद मोहन बेचारे काफी समय तक जेल में रहे। वे तो बलि का बकरा बन गए थे और उनकी रिहाई हुई तो कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि कारागार नियमों में बदलाव के बाद जो अन्य कैदियों को रिहाई मिली है, उस पर गिरिराज सिंह ने जरूर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन की आड़ में जितने लोगों को छोड़ा गया है, उसके बारे में समाज पूछ रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आनंद मोहन की आड़ में सरकार ने जो काम किया है, उसे समाज कभी नहीं माफ करेगा। विपक्षी एकता मुहिम पर निकले सीएम नीतीश कुमार को लेकर जब सवाल पूछा गया तो गिरिराज सिंह ने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने के लिए किसी को मना नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें