ट्रैक्टर के पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल!

SHARE:

न्यूज़ डेस्क शंखनाद उत्तर प्रदेश

चितबड़ागांव (बलिया)। शुक्रवार देर शाम दाह संस्कार में गए आधा दर्जन से अधिक लोग, ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से गंभीर रुप से घायल हो गए।
नगर पंचायत चितबड़ागांव के राजेंद्र नगर फिरोजपुर कान्ही निवासी परशुराम सिंह की शुक्रवार की शाम निधन हो गया जिनका दाह संस्कार करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर दर्जनों लोग गए हुए थे लौटते समय अकस्मात भरौली गोलंबर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बुरी तरह से पलट गई ।जिसमें सवार तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिनमें संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय परशुराम सिंह ,धीरज सिंह पुत्र जनार्दन सिंह ,विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह ,राम जन्म सिंह पुत्र स्वर्गीय राम चरित्र सिंह, आयुष सिंह पुत्र अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय सीताराम सिंह तथा विजय बहादुर वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम किशन वर्मा निवासीगण चितबड़ागांव फिरोजपुर कान्ही सम्मिलित हैं। आनन-फानन में आसपास के लोगों द्वारा घायल लोगों को उपचार हेतु नरहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया जहां पर उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया जहां इनका इलाज चल रहा है l

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें