ग्रह दशा सुधारने के नाम पर सास-बहू से ठगी, दो लाख के आभूषण लेकर तीन ठग फरार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

पुरानी गुदरी की घटना, सास-बहू पर केमिकल मिला सरसों व चावल छिड़क किया बेहोश

साधु के वेश में घर में घुसे 3 शातिर चार लाख रु. के आभूषण उड़ाए

बिहार/मुज़फ़्फ़रपुर

साधु के वेश में घर में घुसकर महिलाओं पर केमिकल छिड़ककर बेहोश करने के बाद लूटपाट करने वाले अपराधियों का गिरोह शहर में सक्रिय है। इस गिरोह ने शनिवार देर शाम में नगर थाना के पुरानी गुदरी में खिलौना व्यवसायी संतोष कुमार के घर में चार लाख रुपये के गहने की चोरी कर ली है। उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाने में दर्ज कराई है। पहले भी साधु के वेश में सड़कों पर महिलाओं को झांसा देकर गहने उड़ाने के कई घटनाएं हो चुकी हैं।
संतोष ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह इस्लामपुर मंडी में खिलौने की दुकान पर था। घर पर मां केसरी देवी और पत्नी पूजा कुमारी थी। अचानक तीन साधु घर में घुसे और हवन के लिए चंदा मांगने लगे। इसी क्रम में एक साधु ने सरसों और चावल मां और पत्नी पर फेंका। आशंका है कि सरसों और चावल में नशीला केमिकल मिला था। इस कारण पत्नी व मां पर बेहोशी छा गई। दोनों बेहोश हो गई तब साधु के वेश में आए बदमाशों ने पेटी खोलकर तमाम गहने चोरी कर लिए। संतोष ने बताया कि उसकी शादी एक माह पहले ही हुई है। पत्नी पूजा को शादी में मिले तमाम गहने चोर ले गए। इसके अलावा मां का पुराना गहना भी था। उसे भी चोर ले गए। दोनों साह- बहू का करीब चार लाख रुपये के गहना था। संतोष ने बताया कि जब वह दुकान से रात में 10 बजे घर आया तो पत्नी व मां सोई हुई थी। संतोष ने जगाया, लेकिन पत्नी नहीं जगी। उसे लगा कि वह थक गई है।

रात भर बेहोश रही घर की दोनों महिलाएं ,फर्श पर बिखरे सामान देखकर उसे लगा कि पत्नी ने कुछ तलाश किया होगा। उसने किचेन से खुद खाना लेकर खाया और सो गया। रविवार सुबह जब सास-बहू को होश आया तो दोनों ने संतोष को पूरी कहानी बताई। तब पेटी बक्शा चेक किया गया तो पता चला कि घर का सारा गहना चोरी हो चुका है। नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बाइट :-

Join us on:

Leave a Comment