घर से निकला व्यक्ति लापता, पत्नी ने थाने में दिया आवेदन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

घर से निकला एक व्यक्ति लापता हो गया। इस मामले में व्यक्ति की पत्नी ने थाने में आवेदन देकर पति के बरामदगी की गुहार लगायी है। यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के देउवा गांव का बताया जाता है। थाने में दिये आवेदन में देउवा गांव के महिला ने बताया कि उसका पति माध्यम सिंह का दिमागी संतुलन खराब होन के चलते लगभग एक साल पहले रांची में इलाज हुआ था। जिसके बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हो गये थे। 30 मार्च की सुबह घर से निकले और शाम तक पति घर वापस नहीं आये। जिसके बाद पति की खोजबीन गयी गयी। इसके बाद भी जब पति नहीं मिले तो थाने में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है। इधर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment