रिपोर्ट – शशि राज मिश्रा
गोलियों की तर्तराहट से गूंजा टाल का इलाका . एक की मौके पर मौत वहीं दो युवक हुए घायल . मौके पर पहुंचे एसपी रौशन कुमार
:- लखीसराय । लखीसराय जिले के विरुपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है . गिरघरपुर पंचायत के टाल शर्मा गांव में अपराधियों ने सरेआम एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया है . जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे है . मृतक की पहचान टाल शर्मा निवासी भगवान सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सरवन कुमार के रूप में किया गया है . वहीं घायल की पहचान गांव के राजू कुमार आनंद मोहन कुमार के रूप में किया गया है . घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है . बताया जाता है की दुर्गा पूजा का मेला देख कर सभी लौट रहे थे इसी बीच पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने अंधाधुंध गोली बारी शुरू कर दिया जिसमे श्रवण कुमार की मौके पर मौत हो गई है जबकि दो घायल हो गए हैं जिसमे एक युवक के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है . वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले कर गए हैं . वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दल बल के साथ एएसपी रौशन कुमार घटना को जांच में जुट गए हैं . घायल युवक ने बताया है की रामनवमी में बांस काटने को लेकर सुबह कुछ गांव के लोगों से विवाद हुआ था जिसमे गांव के ही प्रिंस कुमार ने उसे देख लेने की बात कही थी जिसके बाद शाम में उसके और उसके पारिवारिक सदस्यों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है .




