आइक्यूएसी के तरफ से पटेल कॉलेज में आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के भभुआ शहर में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय भभुआ कैमूर में 28 मार्च मंगलवार को लैंग्वेज लैब में कॉलेज इनफॉर्मेशन सिस्टम सॉफ्टवेयर टूल्स पर आइक्यूएसी के तरफ से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन समन्वयक डॉ सुमित कुमार राय द्वारा किया गया। इसमें भारत वेब स्टूडियो ने छात्रों के एडमिशन, पंजीकरण, फीस जमा, परीक्षा, त्रुटि सुधार, नाम सुधार, ऑनलाइन परिचय पत्र, दैनिक कैशबुक बनाने, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र जैसे कई जटिल और ज्यादा समय लगने वाले कार्यों को आसानी से करने के संबध में एक प्रस्तुतिकरण दिया। इस एजेंसी ने वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के जगजीवन कॉलेज और एसबी कॉलेज में भी ऐसी व्यवस्था की है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने इससे संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा, डॉ महेश प्रसाद, डॉ सीमा पटेल, डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी, डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ आनंद प्रकाश, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ सोनल, डॉ रविंदर कुमार, डॉ सैय्यद अशद करीम, डॉ बृज राज प्रसाद गुप्ता, डॉ केश्वर प्रसाद भारती, सुजीत कुमार सिंह, विनोद वर्धन, प्रदीप कुमार, सोनल पटेल, आशुतोष कुमार, सुधीर कुमार, भरत कुमार, इंदु, ओम प्रकाश चौधरी, मुबीन इत्यादि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें