आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट –
भोजपुर जिले में आज बिहार दिवस को लेकर जिले भर में तरह तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वही आरा के रमना मैदान में बिहार दिवस को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भव्य आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी विभागों का स्टॉल लगाया गया और योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। बिहार दिवस को ले भोजपुर जिला अधिकारी राजकुमार सहित महापौर हिंदू देवी और जिले के कई विधायकों ने भी अपनी सहभागिता इस कार्यक्रम में दिखाए। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी के कैडेट के द्वारा तरह-तरह के करतब दिखाए। वही जिला प्रशासन के द्वारा आरा के रमना मैदान में तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।आज सुबह से ही स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। वही आरा रमना मैदान में बिहार दिवस को लेकर एक बड़े समारोह का भी आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने बताया कि जिले के विकास में वह हर तरह से करबद्ध हैं और जिले के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान जिले में चल रहे कई विकास के योजनाओं को जिले वासियों से अवगत कराया और साथ ही साथ कई आने वाले योजनाओं को भी बताया ।इस दौरान जिले के कई विधायकों ने भी सभा को संबोधित किया और जिले के विकास को देखते हुए जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार को बधाई दी ।भोजपुर जिले के लगभग सभी विभागों के द्वारा इस समारोह स्थल पर अपने-अपने स्टाल लगाए गए और अपने द्वारा किए जा रहे योजनाओं का प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी ।वही समारोह के दौरान जिले भर के लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर)




