कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही मुंडेश्वरी मंदिर जाने वाले मार्ग में वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया। सूर्योदय होते ही मुंडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर हो गई कि सीढ़ी व सड़क मार्ग में लोगों की सिर्फ भीड़ दिखाई दे रही थी। प्रसाद की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी।
कैमूर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां मुंडेश्वरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बता दें कि कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही मुंडेश्वरी मंदिर जाने वाले मार्ग में वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया। सूर्योदय होते ही मुंडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर हो गई कि सीढ़ी व सड़क मार्ग में लोगों की सिर्फ भीड़ दिखाई दे रही थी। प्रसाद की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी प्रसाद लेकर श्रद्धालु मंदिर में जाने के लिए सीढ़ी व सड़क मार्ग से आगे बढ़ रहे थे और मां मुंडेश्वरी की जय, सच्चे दरबार की जय आदि नारे लगा रहे थे। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद गर्मी व हल्की ठंडी का एहसास श्रद्धालुओं का उत्साह खूब बड़ा रहा था वही देखते ही बना कतार में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते रहे हैं। इस दौरान घरी घंटा की आवाज से पूरा वातावरण भक्तिमय हुआ है। मंदिर परिसर के चारों तरफ से मां का जयकारा गूंज रहा है। सुरक्षा के लिहाज से किए गए इंतजाम में कहीं कोई कमी नहीं दिखी । पुलिस जवानों के अलावा स्काउट गाइड और धार्मिक न्यास परिषद के कर्मी श्रद्धालुओं के सहयोग में तत्परता से लगे रहे। बारी-बारी से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराना और उन्हें बाहर निकालने तक की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। प्रथम दिन मां शैलपुत्री का दर्शन श्रद्धालुओं ने किया। उधर नवरात्र में होने वाली माता की पूजा की तैयारी सभी घरों में चल रही है। बता दें कि चैत्र नवरात्र में अष्टमी तिथि की पूरी रात माता की पूजा होती है। यह पूजा सभी लोग घरों में पूरे विधि विधान से करते हैं। वहीं मां मुंडेश्वरी मंदिर में भी अष्टमी के दिन व पूरी रात मां की पूजा होती है। जिसे निशा पूजा कहा जाता है। इस पूजा में शामिल होने के लिए कैमूर जिले के ही नहीं बल्कि अन्य प्रांतों से दर्शनार्थी भारी संख्या में दर्शन करने माता मुंडेश्वरी का आते हैं।




