पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद में इंटरमीडिएट परीक्षा में तीन लड़कियों टॉपर बनी है। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा कॉमर्स में 460,459 और 433 अंक लाकर जिले में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर परिवार और पूरे जिले का मान बढ़ाया है। छात्राओं की सफलता को लेकर परिवार और पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दे रहे हैं।काको प्रखंड के बीबीपुर गांव निवासी मो0 जावेद आंसारी के बेटी सानिया प्रवीण और उनके छोटे भाई आलमगीर अंसारी की बेटी उमज प्रवीण एवं पड़ोस के मो0 शयद मोजउद्दीन की बेटी फातमा मोइज ने कॉमर्स में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त की है।सानिया प्रवीण को 460 अंक तो उसकी चचेरी बहन 459 अंक जबकि उनकी सहेली फातमा मोइज ने 433 अंक लाकर कॉमर्स में जिला टॉपर बानी है। सानिया प्रवीण और उमज प्रवीण दोनो चचेरी बहन है। दोनो के पिता मजदूर है और वे दिल्ली फैक्ट्री में काम करते है। दोनो बहनों का कहना है कि इस सफलता के पीछे माता-पिता,भाई-बहन और गुरुजनो का सहयोग रहा है। कॉलेज और ट्यूशन एक साथ जाना आना होता था। वही फातमा मोइज भी आगे चल कर सीए बनना चाहती है। इसकी मां अहसन प्रवीण गृहणी है। पिता विदेश में मैकेनिक का काम करते है। उसकी माँ का कहना है कि इसके पिता को अपने बेटी पर गर्व है और उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी टॉप करेगी।
Byte – सानिया प्रवीण,टॉपर
उमजा प्रवीण,सेकेंड,टॉपर
फातमा मोइज,थर्ड टॉपर
अहसन प्रवीण,टॉपर की मां
अफसान प्रवीण, टॉपर की मां




