प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय में स्कुटी और कार में भीषण टक्कर हो गई जिसमें स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों घायल बखरी अनुमंडल न्यायालय से काम कर लौट रहे थे तभी वो हादसे का शिकार हो गए हैं और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 55 पर मोहनपुर गांव के पास मंगलवार की शाम हुई। जख्मी कर्मचारी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमरा निवासी संजय झा और नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी विनय कुमार झा के रूप में हुई है। दोनों जख्मी बखरी कोर्ट से डियृटी खत्म होने स्कुटी से बेगूसराय लौट रहे थे। रास्ते में मोहनपुर के पास एक कार ने सामने से स्कुटी में ठोकर मार दिया जिससे स्कुटी सवार संजय झा और विनय कुमार झा जख्मी हो गए। मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों जख्मीयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। दोनों जख्मी बखरी कोर्ट में अनुसेवक हैं। हादसे की खबर के बाद सदर अस्पताल में कोर्ट के कर्मचारियों पहुंच गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
बाईट- परिजन
बाईट- परिजन




