संतोष तिवारी :-
मुज़फ़्फ़रपुर
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सीतामढ़ी की ओर से मंगलवार को लंगट सिंह कॉलेज में तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर फोटो प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम हुई। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान एल एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) ओम प्रकाश राय, सैनिक भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर के निदेशक कर्नल बॉबी जसरूतिया, आरबीबीएम, कॉलेज की प्राचार्या ममता रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, एनवाईकेएस, मुजफ्फरपुर की युवा अधिकारी रश्मि सिंह, सीबीसी, सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अख्तर अंसारी सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ग्यास अख्तर आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा ने कहा कि यह फोटो प्रदर्शनी युवाओं को प्रेरित करने वाली है। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में आधुनिक भारत के इतिहास और केंद्र की कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बच्चे के गर्भ में रहने से लेकर मृत्यु तक के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। लोगों को उन योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन एक सराहनीय कदम है।
बाइट तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा




