महागठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू – उपेंद्र कुशवाहा!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

अपने यात्रा के दौरान आज राष्ट्रीय लोक जनता दल सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा आरा पहुंचे थे उन्होंने अपने आरा प्रवास के दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें नीतीश कुमार और वर्तमान बिहार सरकार को जमकर निशाना बनाया ।उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार के पांव लड़खड़ा रहे थे उस समय हम लोगों ने समझाया था मगर हम लोगों की एक ना सुने और राष्ट्रीय जनता दल के गोद में जाकर बैठ गए। इसी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा बिहार में यात्रा कर रहे हैं ताकि अभी से लोग सजग हो जाए और वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दे ।उनके प्रवास यात्रा के दौरान भोजपुर जिले में दर्जनों जदयू के नेताओं ने उनके पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं उन्होंने साफ तौर पर कहा जनता दल यूनाइटेड तो कब का खत्म हो चुका है बस इंतजार कीजिए 2024 का जिसमे इनकी पूरी कलई खुल जाएगी। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में बिहार सरकार और महागठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। उनके जनाधार को देख एक बड़ी चुनौती मानी जा सकती है जनता दल यूनाइटेड के साथ ।उपेंद्र कुशवाहा के साथ एक लंबा चौड़ा काफिला आरा पहुंचा था जो यात्रा का अंतिम दिन था।
 बाईट/-उपेंद्र कुशवाहा(सुप्रीमो राष्ट्रीय लोक जनता दल)

Join us on:

Leave a Comment