मैराथन दौड़ के राष्टीय चैंपियन ने होमगार्ड बहाली में लगाई दौड़,वह भी जेल के बंदी के रूप में!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार –


नवादा -जिले में चल रही होमगार्ड की बहाली में नवादा जेल से दो बंदी भी अपनी किस्मत आजमाने सोमवार की दोपहर पहुंची थी बताया जाता है जिसमे एक बंदी मैराथन में राष्टीय चैंपियन रह चुका है लेकिन गांव में मारपीट की मामले में पिछले पांच माह से जेल में बंद है,जिससे जेल प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच आईटीआई मैदान में लाया गया,दोनो बंदी को बहाली प्रक्रिया की तहत बायोमेट्रिक से निंबंधन कराने के बाद दौड़ के लिए मैदान में उतारा गया,राष्टीय चैंपियन सदर प्रखंड के पनशाला निवासी रूखी यादव के पुत्र कृष्ण कुमार महज 4 मिनट 56 सेकेंड में करीब 1600 मीटर की दौड़ लगा दिया जो अधिकतम 6 मिनट निर्धारित था,वही दूसरे बंदी मोशन बिगहा निवासी धनेश्वर प्रसाद के बेटे कैलाश कुमार दौड़ में ही असफल रहा है यानि बहाली प्रक्रिया से बाहर हो गया है होमगार्ड के जिला समदेष्टा मो फैज आलम बताया कि न्यायालय की अनुमति के बाद जेल से दो बंदी बहाली प्रक्रिया में भाग लेने आया जिसमे एक बंदी व अभ्यर्थी सफल हुए,दूसरे दौड़ से ही बाहर हो गया यानि निर्धारित समय पर दौड़ नही लगा सके,बहाली प्रक्रिया पूरी परिदर्शी तरीके से की जा रही है,

Join us on:

Leave a Comment