बिजली के खंभे में आया करंट, दस साल के बच्चे की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

अपने दोस्तों के साथ बाहर खेल रहे एक 10 वर्षीय बच्चे की खंभे में बिजली करंट आने से मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ शहर के वार्ड संख्या छह की बताई जाती है। बारिश के वजह से खम्भे में आए बिजली करंट की चपेट में आने से जिस बच्चे की मौत हुई है। उसकी पहचान में भभुआ शहर के किशोर वार्ड संख्या छह निवासी सुनील सिंह का बेटा शिवम पटेल के रूप में की गई है। उक्त घटना की सूचना देते ही परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि भभुआ शहर के उक्त वार्ड में सोमवार को दोपहर बाद उक्त बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान नगर पर्षद के लगाये गये एलईडीई लाइट के लिये लगे स्विच के कटे तार से सटे होने के कारण करंट पोल से लगे अर्थ के तार में आ गया। जिसे छूने से बच्चे को जोरदार झटका लगा। घटना के बाद जुटे लोगों के द्वारा बच्चे को इलाज सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा बच्चे का इलाज शुरू किया गया। तो उसे मृत पाया। इधर जैसे ही परिजनों को बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment