रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
भोजपुर जिले में एक बार फिर से दहेज लोलुप दानवों ने फिर से एक विवाहिता को दहेज के वेदी पर चढ़ा दिया है।बिहार के मुखिया का दहेज मुक्त बिहार भोजपुर जिले में एक बार फिर से दम तोड़ता नजर आ रहा है। जहां लोगो के बीच दहेज ना देने और दहेज न लेने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,वही जिले में दहेज लोलुपों ने एक और घिनौना कारनामा कर दिखाया है।दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने मिलकर एक गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी है।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति और ससुराल वाले मृत महिला के शव को घर में छोड़ मौके से फरार भी हो गए हैं। घटना आयर थाना क्षेत्र के बड़घरा गांव की है। मृतिका बड़घरा गांव निवासी लल्लू यादव के 20 वर्षीय पत्नी रमौती देवी बताई जा रही है.वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच मृत विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने लिए आरा सदर लाया साथ ही पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई। चांदी थाना क्षेत्र के रामडीहल टोला के रहने वाले शिव शंकर यादव अपनी बेटी रमावती देवी की शादी आयर थाना क्षेत्र के बड़घरा के रहने वाले लल्लू यादव से किये थे.दो वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज से खूब धूमधाम से बेटी की शादी किये थे.शादी के समय जो भी मांगा गया था उसको मायके वालो के द्वारा पूरा किया गया था लेकिन अब कुछ दिन पूर्व से मृतक का पति लल्लू यादव और उसकी मां यानी मृतिका की सास पैसे का मांग कर रहे थे जिसको मृतिका के पिता और भाई देने से इंकार कर दिया था।जो विवाद का कारण बन गया। मांगें पूरी नही होने से पति लल्लू यादव और उसकी मां ने मिलकर तीन महीना की गर्भवती रामवती देवी की गला दबा कर हत्या कर दिए और घर छोड़ कर फरार हो गए.ये घटना के बारे में मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि कल रात बहन के ससुराल गांव से किसी व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दिया था कि मेरी बहन की हत्या हो गई है हम जब उसके घर पहुंचे थे तो देखे की आंगन में मेरी बहन का शव पड़ा है और घर मे कोई नही है। गाँव मे ही मेरे बहनोई के भाइयों का घर था उनलोगों के भी घर गए लेकिन वहां भी कोई नही था ।उसके बाद आयर थाना को सूचना दिए तो मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया।इस मामले में आयर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर हत्या के आरोपी पति और उसके सास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.हालांकि फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।
बाईट/-ननद(मृतिका)
बाईट/-भाई(मृतक)




