उत्पाद विभाग ने कच्चे स्पिरिट के साथ कन्टेनर व पिकप किया जब्त, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी उत्पाद पुलिस ने एक कमर्शियल परिसर में छापामारी कर भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट किया बरामद,चार तस्कर सहित कंटेनर व पिकअप जब्त । _मोतिहारी उत्पाद अधीक्षक ने गुप्त सूचना पर बड़ी करवाई किया है।उत्पाद पुलिस ने चकिया में शुक्रवार की देर शाम छापामारी कर भारी मात्रा में जेसीबी आयल के जार में छुपाकर रखा कच्चा स्प्रिट बरामद किया। स्प्रिट भरा जार थाना क्षेत्र के ग अहिरौलिया गांव स्थित एक कमर्शियल परिसर में कंटेनर से अनलोड कर अन्यत्र जगह डिलेवरी देने के लिए पिक – अप वाहन पर लोड किया जा रहा था कि उसी दौरान एक्साईज पुलिस ने छापामारी किया । वहीं संलिप्त चार व्यक्ति को हिरासत में  लिया तथा स्प्रिट भरा जार बरामद कर लिया। एक्साईज पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई के लिए हिरासत में लिये चार व्यक्ति समेत एक कंटेनर तथा पिक -अप वाहन को जपत कर करवाई में जुटी है।
एक्साईज इंस्पेक्टर एकरामुल हक ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चकिया थाना में करवाई किया गया है।शुक्रवार शाम में जानकारी मिली कि उक्त गांव में कंटेनर में छुपा कर रखा गया कच्चा स्प्रिट अन्यत्र कहीं डिलीवरी देने के लिए एक पिक- अप पर कंटेनर से अनलोड किया जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य अधिकारी व सशस्त्र बल के साथ छापामारी किया गया जहां पर जेबीसी आयल लिखित जार में रखा कच्चा स्प्रिट बरामद कर लिया गया। बताया कि स्प्रिट तस्कर बड़ी चालाकी से कंटेनर में पुराना कपड़ा के बीच स्प्रिट से भरा जार छुपाकर रखा गया था।
एक्साइज पुलिस के इस कार्रवाई से इस अवैध काम में लगे माफियाओं में हड़कंप मच गया है।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश रंजन ने बताया की गुप्त सूचना पर करवाई किया गया है ।जपत समान का काउंटिंग किया जा रहा है ।वही हिरासत में लिए गए तस्कर से पूछताछ किया जा रहा है ।
बाइट :—एक्साईज इंस्पेक्टर एकरामुल हक ।

Join us on:

Leave a Comment