रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद पुलिस ने बहुचर्चित चंदन हत्याकांड का न सिर्फ खुलासा कर दिया है बल्कि हत्या में शामिल 3 अपराधियों को भी धर दबोचा है।एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि छेड़खानी विवाद में हुई हत्या की इस घटना के बाद पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए एक एसआईटी का गठन किया गया।एएसपी स्वीटी सेहरावत के नेतृत्व में एस आईटी ने जब मामले का अनुसंधान शुरू किया तब इस घटना में शामिल 7 अभियुक्तों में से 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य 4 आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।उन्होंने बताया कि मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
बाइट – स्वप्ना जी मेश्राम,एसपी,औरंगाबाद।




