तेजस्वी का ED की लिस्ट सवाल, बोले-भाजपा करवा रही प्लांट!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

रेड के बाद हस्ताक्षर हस्ताक्षरित पंचनामे की सूची ही सावर्जनिक कर देनी चाहिए
2017 की रेड की याद दिलाकर कहा-भाजपाई उसका तो हिसाब दे देते

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय( ED) ने शनिवार को एक बयान जारी किया और साथ में लालू परिवार की संपत्ति को लेकर एक लिस्ट भी जारी की। इस लिस्ट में लालू यादव और उनके परिवार के पास मौजूदा संपत्ति को लेकर जानकारी दी गई। ED द्वारा जारी की गई इस लिस्ट को लेकर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर इस लिस्ट को लेकर एक पोस्ट भी साझा किया। फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा कि याद करिए- 2017 में भी भाजपाई सूत्रों के हवालों से जारी की जाने वाली गोदी मीडिया की हेडलाइन्स में कथित 8000 करोड़ का लेन-देन, हजारों करोड़ का मॉल, सैंकड़ों संपत्तियां, अभी चंद महीनों पहले गुरुग्राम में अरबों का White Land कंपनी का UrbanCube मॉल भी मिला था। भाजपाई अब कथित 600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले अपने सूत्रों को पुराने का तो हिसाब दे देते। तेजस्वी यादव ने कहा कि ‪भाजपा सरकार द्वारा सूत्रों के हवाले से इधर-उधर की भ्रामक अफवाह फैलाने अथवा खबर प्लांट करवाने की बजाय रेड के बाद हस्ताक्षर किए जाने वाले पंचनामे की सूची ही सावर्जनिक कर देनी चाहिए। अगर हम इसे सार्वजनिक कर देंगे तो इन बेचारे नेताओं की क्या इज्जत रहेगी? सोच लो।

Join us on:

Leave a Comment