ऋषिकेश की रिपोर्ट
रहुई थाना क्षेत्र के पुलपर इलाके में चुनावी रंजीश में हुए गोलीबारी मामले को लेकर मुख्य पार्षद रिंकी कुमारी ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद रिंकी कुमारी ने कहा कि विपक्ष करोड़ो रुपया खर्च करके चुनाव नहीं जितने के खुन्नस में संटू यादव के द्वारा इस तरह की गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस घटना के बाद मुख्य पार्षद काफी सहमी हुई है और उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है। मुख्य पार्षद रिंकी कुमारी ने कहा कि हमारे घर पर और हमारे लोगों पर भी हमला किया गया है। वावजूद प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वही इस मामले को लेकर सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने कहा कि पुलिस मौके की नजाकत को देखते हुए इलाके में कैंप कर रही है और इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि दोनों पक्षों की ओर से 15 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराया गया है। घटनास्थल पर 5 से खोखा भी बरामद किया गया है।
बाइट।रिंकी कुमारी मुख्य पार्षद
बाइट।डॉक्टर सिबली नोमानी डीएसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




