भोजपुर- होलिका दहन के दौरान विवाद, एक की गोली मार कर हत्या 3 घायल!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट!

भोजपुर में आज सुबह होलिका दहन में हुए विवाद में बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी.गोलीबारी की इस घटना में दो युवक और एक महिला भी घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल और आरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.घटना चांदी थाना के सलेमपुर गांव की है.मृतक का नाम धनु सिंह बताया जा रहा है वहीं घायलों के नाम रविरंजन कुमार,चंद्रशेखर कुमार और चिंता देवी बताये जा रहे हैं जिनमे से रविरंजन और चंद्रशेखर का इलाज आरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.मिली जानकारी के मुताबिक चांदी थाना के सलेमपुर निवासी रविरंजन और चंद्रशेखर गांव में ही देर रात आयोजित होलिका दहन कर रहे थे तभी गांव के ही लोचन सिंह और उसके साथी वहां पहुंचे और होलिका दहन में पूजा कर रहे चंद्रशेखर और रविरंजन पर धूल-मिट्टी फेंकने लगे.विवाद यहीं से शुरू हुआ और फिर दोनों तरफ से जमकर कहासुनी हुई.घायल युवक की मां के मुताबिक आरोपियों ने उस समय उन्हें इसका अंजाम भुगतने की धमकी ढ़ी और आज सुबह एक जगह बैठे रविरंजन,चंद्रशेखर और धनु सिंह पर राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमे धनु सिंह की सदर अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई.वहीं इस बीच घटनास्थल के पास ही गोबर का गोइठा लगा रही चिंता देवी भी गोलियों का छर्रा लगने से घायल हो गई.घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.इधर आननफानन में घायलों के परिजन सभी को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां लाने के दौरान एक कि मौत हो गई और दो का सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद उनके परिजन उन्हें लेकर आरा के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां दोनों का इलाज चल रहा है.इधर घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चांदी थाने की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.
BYTE:- सुनैना देवी,घायल की मां

Join us on:

Leave a Comment