पटना-फुलवारी शरीफ तेल टैंकर गाड़ी ने एक महिला को कुचला, घटनास्थल पर मौत , बाल बाल बचा बेटा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

फुलवारी शरीफ . पटना जाने वाली रोड में नया टोला के पास रफ्तार से जा रहा तेल से भरी टैंकर लॉरी ने मोटरसाइकिल सवार महिला को सोमवार को कुचल डाला. इस हादसे में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ,जबकि मोटरसाइकिल चला रहा महिला का बेटा बाल-बाल बच गया . घटना के बाद टैंकर लॉरी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पूरा नया टोला इलाका में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने इसकी सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया . मृतक महिला की पहचान विमला देवी 50 वर्ष गर्दनीबाग के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिवार में कोहराम मच गया . रोते बिलखते परिजन पटना एम्स पहुंचे .
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग निवासी 50 वर्षीय विमला देवी अपने बेटे के साथ पटना एम्स मैं दिखलाने और एक मरीज से मिलने गए थे. पटना एम्स से वापस लौटने के दौरान नया टोला के पास तेज रफ्तार टैंक लॉरी ने बाइक में पीछे से जोरदार धक्का मारा जिससे महिला सड़क पर गिरी और पीछे से टैंकर महिला के सर को कुचल ते हुए फरार हो गया . हादसे में बाइक चला रहा महिला का पुत्र अमित कुमार को खरोच तक नहीं आई. पल भर में अपनी आंखों के सामने मां के शव क्षत-विक्षत हालत में देख सड़क पर बेटा बदहवास हो विलाप करने लगा .वही इस हादसे को देख लोग सहम गए. घटनास्थल पर करीब 1 घंटे तक आवागमन बाधित हो गया .
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग सड़क पर जमा हो गए. इस मामले को लेकर नया टोला इलाके में घंटों अफरा-तफरी और सड़क जाम का माहौल बन गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा और यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया गया.

Join us on:

Leave a Comment