रिपोर्ट – अमित कुमार!
होली मिलन समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री पटना, 06 मार्च 2023 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के 3, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन और गीत-संगीत रंगोत्सव 2023 में शामिल हुये । बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री सहित आगत अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी, वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




