प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय पुलिस ने होली से पहले अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है इस कड़ी में तेघड़ा इलाके में पुलिस अपराधी के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 2 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 3 मार्च की रात तेघड़ा थाना क्षेत्र के बदलपुर बांध किनारे से झोला में रखा एक देसी बम बरामद हुआ था जिसके बाद तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा गंगा किनारे में छापेमारी की जहां पर चार अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में अपराधियों के तरफ से पांच से छह राउंड जबकि पुलिस के तरफ से 10 राउंड फायरिंग की गई। मुठभेड़ के बाद सभी अपराधी नाव पर सवार होकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर नाव पर सवार दो अपराधियों को दो देशी पिस्तौल एक देसी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस को देख कर दो अपराधियों ने नाव से गंगा नदी में कूद गया हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों अपराधियों ने भागने में सफल रहा है या दोनों की गंगा नदी में डूबने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस इस के बारे में जांच कर रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधि तेघड़ा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है जिसमें मोहम्मद सज्जाद और मोहम्मद सोहेल शामिल है मोहम्मद सज्जाद का आपराधिक इतिहास रहा है उस पर कई मामले दर्ज हैं इस टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा। गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा गंगा किनारे में चल रहे ठेकेदारी में रंगदारी को लेकर इस तरह की साजिश रच रहे थे लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाइट :-योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




