बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में होली जश्न मनाने के लिए टैंकलोरी से लायी गई शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद उपलब्धि हासिल किया है। बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना पर बरौनी रिफाइनरी थाना पुलिस ने देवना के पास से एन एच 31 किनारे से बरामद किया है। हालांकि इस दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। दरअसल मद्यनिषेध प्रभाग पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर बरौनी रिफाइनरी ओपी पुलिस ने थाना क्षेत्र अन्तर्गत एन एच 31 सड़क किनारे देवना चौक पर पूर्व से लावारिस खड़ी एक टैंकलोरी को जब्त कर लिया। जब्त छः चक्का टैंकलोरी गाड़ी संख्या बीआर 09 एच -8353 को थाना परिसर लाया जहां तलाशी ली गई जिसमें टैंकर के चैम्बर में रखे हुए 322 कार्टून में शराब बरामद किया गया। मिली जानकारी अनुसार शराब छः चक्का किरोसीन तेल टैंकलोरी में थी। इस शराब को अलग -अलग शराब तस्कर के बीच विक्रय होना था । लेकिन इससे पहले ही मद्यनिषेध प्रभाग पटना को इसकी भनक लग गई और शराब कारोबारी के मंसूबे पर रिफाइनरी ओपी पुलिस द्वारा इस मंसुबे पर पानी फेर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रिफाइनरी ओपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि टैंकलोरी से 322 कार्टून बरामद किया गया है। शराब कारोबारी को भी चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस ने चालक एवं उप चालक तथा शराब कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि होली को लेकर लगातार शराब की सूचना मिल रही है इस पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है बरौनी रिफाइनरी थाना पुलिस ने टैंक लोरी से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस शराब लाने वाले और बेचने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




