पंकज कुमार की रिपोर्ट
जहानाबाद पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिन्हा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का रवैया से उनके राजनीतिक गुरु रहे लोहिया जी का आत्मा भी रो रहा होगा ।उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ नीतीश कुमार एवं लोहिया जी जैसे लोग अपनी राजनीति आगे बढ़ाएं। आज उसी कांग्रेस से प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिन्हा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है ।आए दिन हत्या लूट अपहरण जैसी घटनाएं घट रही है। जिस पुलिस के कंधों पर अपराध पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी होती थी आज वही पुलिस शराबियों के चक्कर में दिन-रात लगी हुई है ।बालू माफिया एवं शराब माफिया जो कभी थाने में आने से भय खाते थे आज थाना में बैठकर गुफ्तगू कर रहे हैं। आरसीपी सिंह ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार बेबस मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं ।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजद के लोग तेजस्वी को मुख्य मंत्री बनाने के लिए अपना कीमती वोट विधानसभा के चुनाव में दिए थे। स्वाभाविक है कि राजद के लोग तेजस्वी के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रहे हैं। बिहार में पुलिस के साथ-साथ मुख्यमंत्री का एकबाल भी समाप्त हो चुका है। आरसीपी सिंह से जब पूछा गया कि आप एनडीए में जाएंगे या फिर नई पार्टी बनाएंगे। इस सवाल पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी कीमत पर महागठबंधन में तो नहीं जाएंगे और आने वाले दिनों में इसका स्पष्ट जवाब भी आप लोगों को मिलेगा इस मौके पर आरसीपी सिंह के समर्थक मुकेश कुमार सिंह सत्येंद्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह का जमकर स्वागत किया।
बाइट आरसीपी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री




