प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, मृतिका की मायके वालों ने लगाया ससुराल वाले पर हत्या का आरोप
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध अवस्था में होने से मृतक महिला के मायके और ससुराल वालों में आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दरअसल बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है ससुराल वाले जहां मामूली विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कर रहे हैं, वही मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरा घटना बेगुसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के गेन्हरपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक 28 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह में गले में फंदे लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका गेन्हरपुर गांव के वार्ड 2 निवासी ललित पासवान की 28 वर्षीय पत्नी भारती देवी के रूप में पहचान हुई है। घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई हेतु छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा मृतका के मायके वालों को दी गई। घटना की सूचना पाकर गेन्हरपुर पहुुंचें मृतका भारती के भाई प्रवीण कुमार विजय पासवान व मां मीना देवी ने भारती के सास पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि भारती की सास झगड़ालू किस्म की महिला है। वह भारती के साथ आये दिन मारपीट करती थी । करीब 2 साल पूर्व भी ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट किया । मायके वालों की पहल पर सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझा लिया गया था । मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 2 वर्ष पूर्व भारती के ससुराल वालों ने उसकी छोटी गोतनी को भी डूबकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि आज करीब दो घंटे बेटी से फोन पर बात हुई है। उसने घर में सास से झगड़े की बात बताई । भारती ने बताया था कि वह पति के पास दिल्ली चली जाएगी। मृतका का 10 वर्षीय बड़े पुत्र ने बताया कि मां का पापा से फोन पर बात हुई। उसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उसने बताया कि आज घर में झगड़ा नहीं हुआ था । घटना के बाद मृतक के ससुराल वाले घर से फरार हैं।
बाइट: मीना देवी,मृतका की मां




