पंकज कुमार की रिपोर्ट
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी के खिलाफ जहानाबाद जिला मुख्यालय मैं आप के कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष मौन प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार तानाशाही हो गई है ।इस सरकार के द्वारा बेवजह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब के मामले में परेशान किया जा रहा है। सारे छापेमारी में जब कुछ नहीं मिला तो केंद्र सरकार के इशारे पर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गई है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर केंद्र सरकार अपने रवैया से बाज नहीं आती है एवं मनीष सिसोदिया को तत्काल रिहा नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।आप कार्यकर्ताओं ने अपने अपने हाथों में तख्ती लेकर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारी मुंह पर काली पट्टी बांधे हुए थे और तख्ती पर लिखे हुए थे अडानी से यारी सिसोदिया की गिरफ्तारी नहीं चलेगी नहीं चलेगी।
बाइट आम आदमी पार्टी नेता




