आप कार्यकर्ताओं ने भागलपुर में भी किया सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरुद्ध प्रदर्शन!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष

मोदी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

भागलपुर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर पूरे सूबे में तूल पकड़ता जा रहा है इसको लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे सूर्य के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया है उसी बाबत आज भागलपुर में भी इसका असर देखने को मिला । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भागलपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर मनीष सिसोदिया को जहां बेकसूर बताया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना है कि यह लोग कांग्रेस पार्टी नहीं है, जो कार्रवाई का विरोध भी ना करें। हम लोग इस गलत फैसले के खिलाफ आंदोलन करेंगे। वही कार्यकर्ताओं के द्वारा मनीष सिसोदिया की रिहाई की मांग की गई।

Join us on:

Leave a Comment