गया में मांझी का मंच धंसा, बाल-बाल बचे पूर्व सीएम!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया : शहर के गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) द्वारा आयोजित गरीब जगाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के स्वागत के दौरान मंच का एक हिस्सा धंस गया। जिससे मांझी भी लड़खड़ाने लगे। इससे पहले कि वे नीचे गिरते, उन्हें कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और मंच के दूसरी तरफ ले जाकर कुर्सी पर बैठाया। बाद में मंच को खाली कराया गया। इस दौरान मंच पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। दरअसल, मंच पर क्षमता से अधिक नेता और कार्यकर्ता एक साथ चढ़ गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसके बाद मंच पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में कार्यकर्ता मंच से सीधे नीचे उतर गए। इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।वहीं, भोजपुरी गायक ने अपनी भोजपुरी गीतों से महफिल में जान डाल दी। कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा में बैठे दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

Join us on:

Leave a Comment