जमुई -तमिलनाडु में बिहारी युवक की लगातार हो रही हत्या, जमुई के दो युवक की फिर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र में एक हफ्ता में तमिलनाडु में कार्य कर रहे युवक मैं दो लोगों की हत्या

जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र निवासी तमिलनाडु के दासनपुर में शनिवार की संध्या सिकंदरा के युवक का एक कमरे में पंखे के फंदे से लटका हुआ शव मिला। बता दें कि हत्या है या आत्महत्या फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि तमिलनाडु में बिहारी युवकों के साथ होने वाले अनेकों घटनाएं सामने आ रही है। वही 5 दिन पूर्व भी तमिलनाडु के तिरूपुर में सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव निवासी दो भाइयों में से एक की हत्या एवं दूसरे को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया गया था। वहीं दूसरी घटना शनिवार की संध्या घट गई। बताया जाता है कि सिकंदरा वार्ड नंबर 12 रविदास टोला निवासी कृष्ण दास का बड़ा पुत्र तुलसी कुमार एवं दूसरे नंबर पर सोनू कुमार वर्षों से तमिलनाडु के दासनपुर में रहकर कंपनी में कार्य करता था। वही दोनों भाइयों के पास तीसरे नंबर पर मोनू कुमार तमिलनाडु काम करने के लिए अपने भाई के पास गया हुआ था। मृतक युवक के पीड़ित पिता कृष्ण दास का कहना है कि मेरा बड़ा पुत्र तुलसी कुमार एवं सोनू कुमार सुबह में कंपनी काम करने चला गया था। संध्या 4:00 बजे रूम पर वापस लौटा तो देखा कि बंद कमरे के अंदर भाई मोनू कुमार का शव पंखे से लटका पड़ा है। तत्क्षण इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बिहारियों के साथ तमिलनाडु में अत्याचार हो रहा है। और कई घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बताया जाता है कि मृतक मोनू कुमार तमिलनाडु के दासनपुर में थाईसेमी ऑटो कंपनी में कार्य करता था। तमिलनाडु में ही मृतक युवक का दाह संस्कार कर दिया गया है।

बाइट -मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment