पटना के मोकामा में मेधावी बच्चों को दी गई छात्रवृति, डेढ़ हजार में 30 रहे सफल!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा के हथिदह में विगत 29 जनवरी को एक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 1500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था, विभिन्न कक्षा के स्टूडेंट के लिये अलग अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गये थे, जिसके जाँच के उपरांत कुल 30 बच्चों को सफल घोषित किया गया, जिन्हें छात्रवृति के तौर पर नकद राशि, मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई!


उल्लेखनीय है की ये आयोजन जाननायक सेवा संगठन हाथीदह के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमें पुरे मोकामा प्रखंड के बच्चे शामिल होते हैँ!
पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा नेता नलिनी रंजन शर्मा, संजय कुमार, मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद मुखिया शशि शंकर शर्मा उर्फ़ गुड्डी, राजेश कुमार, शिक्षक नारायण सर समाजसेवी पंकज कुमार आदि ने बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया!
वहीं अपने सम्बोधन में सभी वक्ताओं ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया!

Join us on:

Leave a Comment