पंकज कुमार जहानाबाद।
प्रियांश द्विवेदी उर्फ यश द्विवेदी ने प्रवेश परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त किया
जहानाबाद न्यु कोर्ट एरिया उस समय पूरा वर्ग खुशियों से झूम उठा जब एक छोटा बच्चा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाई कर लिया।
बताते चलें कि प्रियांश द्विवेदी उर्फ यश द्विवेदी वर्ग 4th क्लास में जुड़े थे और उस समय लॉक डाउन चल रहा था. और इसी बीच यश ने तैयारी शुरू की और उसकी मेहनत रंग लाई, यश के पिता जी ( रमेश द्विवेदी जो कि सेना मे आर्किटेक्ट इंजीनियर हैं )के देख रेख में यश ने वर्ग 5th में ही वर्ग 6th का पाठ्यक्रम समाप्त करके वर्ग सातवीं की तैयारी में लग गया।
वर्तमान में यश वर्ग 9th तक के गणित को वर्ग 6th में पढ़ते हुए हल कर रहा है जो कि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है ।
यश के पिताजी ने खुद फोन कर परिणाम के बारे में सूचित करते हुए खुशी का इजहार किया!
यश उर्फ प्रियांश द्विवेदी जहानाबाद जिले के घेजन गाँव के रहने वाले हैं ।




