जहानाबाद में चुनावी रंजिश में युवक की गोली मार कर हत्या! मचा बवाल!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद में चुनावी रंजिश में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिसका सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रख एनएच-83 को जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक युवक चिरी गांव निवासी मनोरंजन कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने खेत मे लगे सरसों का फसल की देख रेख कर रहा था तभी घाट लगाए अपराधियों ने पहले उसे लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी और जाते जाते उसके हाथ और पैर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतक चिरी पंचायत के मुखिया का समर्थक था। वही मुखिया ने बताया कि पड़ोस के गांव के लोगो ने चुनावी रंजिश में साजिश के तहत इसकी हत्या की है। मृतक मेरा कार्यकर्ता था। इससे पहले भी इसे लेकर स्थानीय थाना से लेकर एसपी से मिल चुके है लेकिन कोई हमारी मदद नही करता है। मेरी जान का भी खतरा है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय पहुंच गए और लोगो को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया।
बाइट एसडीपीओ
बाइट विपीन सिंह,मुखिया

Join us on:

Leave a Comment