पंकज कुमार जहानाबाद
बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां पुलिस ने लाखो रुपये के शराब लदी ट्रक को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया है जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि जप्त शराब को होली पर्व में खपाने के लिए मंगाया गया था। दरअसल पटना उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना मिली थी कि होली के त्योहार पर में शराब की एक बड़ी खेप हरियाणा से मधुबनी के लिए मंगाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पटना उत्पाद विभाग की टीम ने टेहटा ओपी की पुलिस की मदद से टेहटा बाईपास पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रक पर लदी 222 कार्टून से अधिक विदेशी शराब को बरामद की। जिसकी कीमत तकरीबन 50 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में गिरफ्तार चालक और उपचालक से पूछताछ करने में जुटी है। ऑफ कैमरा पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप को पकड़ा गया है। ट्रक से कुल 7128 बोतल विदेशी शराब बरामद किए गए है साथ ट्रक चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश में लगी है कि इस अवैध शराब रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं।




