पूर्णिया: दुकान बंद कर घर लौट रहा था किराना दुकानदार, चाकू से गोद कर बदमाशों ने कर दी हत्या!

SHARE:

आकाश कुमार
पूर्णिया

बिहार में अपराधियों का हौसला बुलंद है. जिले के के. नगर थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे दुकानदार को बदमाशों ने चाकू गोद कर हत्या कर दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दुकानदार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दुकानदार की हत्या से स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों में खासा आक्रोश है. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे के.नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के.नगर थाना क्षेत्र के बसहा टोला इलाके की बताई जा रही है। जहां बीती रात दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार की अपराधियों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। वहीं मृतक की पहचान
धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जिसकी उम्र करीब 25 वर्षीय बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र एक किराना दुकानदार था। वहीं घटना बसहा पूल स्थित काली मंदिर की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि रोजाना की तरह धर्मेंद्र किराना दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था, तभी अपराधियों ने चाकू से वार कर दुकानदार को मौत के घाट उतार दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं व्यवसायी वर्ग के लोग भी इस घटना से सहम गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है कि बिहार 1990 के दौर में लौट रहा है. लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पकड़ खत्म हो गया है.

Join us on:

Leave a Comment