जहानाबाद- फ़सल कटाई से सम्बधित कार्यशाला का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के निदेशानुसार समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में अवर सांख्यिकी पदाधिकारी आलोक प्रकाश प्रभात के नेतृत्व में पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग से संबंधित प्रशिक्षण -सह- कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
जिला स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में फसल कटनी प्रयोग के प्लाॅट निकालने एवं उनके सांख्यिकीय विधि को बताया गया। साथ ही खसरा पंजी तैयार करने एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

कृषि सांख्यिकी अंतर्गत सभी तरह के मौसमों में पंचायत, अंचल स्तर पर की जानेवाली कार्यों का विस्तृत रूप से समझाया गया। साथ ही मौसमवार रिपोर्ट यथा दु्रत सर्वेक्षण, जिन्सवार, भूमि उपयोग विवरणी, नेत्रांकन, शुद्ध सिंचित विवरणी, के प्रपत्र/विवरणी को काॅलमवार भरने हेतु बताया गया। एवं अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा उपलब्ध करायी गई फसल कटनी प्रयोग विधि को फिल्म के माध्यम से दिखया गया।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जहानाबाद के निदेशानुसार उक्त प्रशिक्षण श्री आलोक प्रकाश प्रभात, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी/अंचल निरीक्षक, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ जिला सांख्यिकी कार्यालय, जहानाबाद के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment