पूर्णियाँ नगर निगम नर्क में तब्दील, लोगों का जीना मुहाल!

SHARE:

आकाश कुमार.

पूर्णिया: नगर निगम बना नरक निगम: नाले की सफाई न होने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हजारों की आबादी

नगर निगम चुनाव भले ही खत्म हो चुका है, शहर की सरकार भी चुनी जा चुकी है. मगर अब भी कई वार्डो में नाले की सफाई न होने से शहर की स्थिति नारकीय बनी हुई है. ऐसे ही वार्डो में से एक है
नगर निगम पूर्णिया में आने वाला वार्ड नंबर 37. यहां गुलाबबाग सत्संग मंदिर से गुजरने वाली नाले की सफाई न होने से इलाके की स्थिति नारकीय बनी हुई है.

शहर के वार्ड नं0-37 अंतर्गत गुलाबबाग इलाके में आने वाले सत्संग मंदिर से गुजरने वाले नाले की सफाई का कार्य लंबे समय से अधर में अटका हुआ है. जिसके चलते साल के 12 महीने नाले का पानी सड़क पर रहता है. नाली की पानी सड़क के उपर रहने के कारण जलजमाव से सड़क पर काई व कचरा का अंबार लगा रहता है. इससे 10 हजार की आबादी को आवागमन में खासी दिक्कतों
का सामना करना पड़ता है. स्थानीय बताते हैं कि बच्चो को स्कूल जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

नाले के पानी से आने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है. इस इलाके के लोग डेंगू, मलेरिया, हैजा जैसी बीमारियों से त्रस्त रहते हैं. स्थानीय बताते हैं कि इससे वार्ड वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार वार्ड वासियों द्वारा नगर पालिका से शिकायत किए जाने के बावजूद भी नाले के पानी की निकासी पर ध्यान ना दिया गया है. इसके चलते अब नाली का पानी सड़क पर बहने लगा है. इसी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नालियों की सफाई होने से नाले का पानी जमा रहता है.

स्थानीय जनप्रतिधियों को कई बार इस समस्या से अवगत करा चुके हैं. लेकिन उनके स्तर से अनदेखी की जा रही है.

Bite- स्थानीय

Join us on:

2 thoughts on “पूर्णियाँ नगर निगम नर्क में तब्दील, लोगों का जीना मुहाल!”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment