कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मसोई में मना संत गुरु रविदास जी महाराज का 646 वां प्रकाश पर्व
कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के मसोई गाँव में अखिल भारतीय रविदासिया संगठन के तत्वाधान मे संत गुरु रविदास जी महाराज के 646वां प्रकाश उत्सव पर्व पर हजारों की संख्या में रविदास महाराज के अनुवायियों का ताता लगा रहा। कार्यक्रम में पहुंचे जिला परिषद सदस्य कैमूर विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल कमिटी के अध्यक्ष के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मौके पर विकास सिंह ने बताया कि कई वर्षों से इस मसोई धाम में प्रकाश पर्व मनाया जाता है। जहां कैमूर सहित अन्य जिलों से भी लोग शामिल रहते है। कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बिहार के मुख्य प्रभारी राजयसभा सांसद रामजी राम गौतम, विशिष्ट अतिथि बिहार बसपा के प्रभारी डॉ लाल जी मेधानकर, बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुणाल किशोर विवेक, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष वकील यादव, रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन रविदास जी, सरोज राम जी सहित सैकड़ो नेता मंच पर मौजूद शामिल रहे।





1 thought on “संत गुरु रविदास जी महाराज का 646 वां प्रकाश पर्व मनाया गया!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.