कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
ट्री मैन सत्येंद्र गौतम माझी के नेतृत्व में दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर गहलौर गया बिहार से दिल्ली जा रही पदयात्रा रविवार को दुर्गावती पहुंची। पदयात्रा में दर्जनों व्यक्ति पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने के लिए गहलौर गया से दिल्ली जा रहे हैं । कैमुर के दुर्गावती की धरती पर उनका स्वागत किया गया। वही इस पदयात्रा के अध्यक्ष सत्येंद्र गौतम माझी ने बताया कि यह पदयात्रा 2 फरवरी को गया जिले के गहलौर से निकली है जो दिल्ली तक जाएगी जहां पर भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात करके पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग करेगी। इस मौके पर भारतीय मुसहर भुइया परिवार संघ के संस्थापक ईश्वर दयाल मुसहर, समाज सेवी हरिहर मुसहर, बीरेंद्र मुसहर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मल्लू मुसहर एवम् अन्य लोग मौजूद रहे।





1 thought on “दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.