रिपोर्ट अनमोल कुमार
बयानबाजी के बावजूद सुधाकर, चंद्रशेखर पर कार्रवाई नहीं, क्यों?
राजद की कृपा पर नीतीश अब केयर टेकर सीएम
पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सुधाकर सिंह और चंद्रशेखर के जरिये नीतीश कुमार पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है, इसलिए इनके आपत्तिजनक बयानों के बावजूद उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मोदी ने कहा कि तीन महीने से सुधाकर सिंह की बयानबाजी जारी है, लेकिन उन्हें सिर्फ नोटिस दिया गया। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए तेजस्वी यादव अधिकृत हैं। इसमें लालू प्रसाद की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद नीतीश कुमार सिर्फ केयर टेकर मुख्यमंत्री रह गए हैं। वे राजद की कृपा पर इतने निर्भर हैं कि कोई फैसला नहीं कर सकते।
मोदी ने कहा कि कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है, लेकिन नीतीश कुमार अब इसे भी तेजस्वी यादव के लिए छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस की निंदा करने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने न अपना दुराग्रही बयान वापस लिया, न ही मुख्यमंत्री उनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाए। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार की निंदा में जैसे-जैसे शब्दों का प्रयोग किया, वैसे शब्द तो विपक्ष भी इस्तेमाल नहीं करता है।





2 thoughts on “नीतीश पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बना रहे हैं लालू : सुशील मोदी”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!