रिपोर्ट अनमोल कुमार
सीएम चौहान ने नौका पर सवार हो लोगों का अभिवादन स्वीकार किया
उज्जैन : महाशिवरात्रि की शाम पर ‘महाकाल’ की नगरी उज्जैन 21 लाख दीयों से जगमगा उठी। दीप मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे प्रज्जवलित किए गए। इसी के साथ गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में इतनी बड़ी संख्या में दीये एक साथ प्रज्जवलित किए जाने का विश्व रिकार्ड कायम हुआ। इस कीर्तिमान ने अयोध्या को पीछे छोड़ दिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे। इसके बाद हूटर बजते ही सभी दीपक प्रज्वलित कर दिए गए। इसके बाद विश्व रिकॉर्ड के लिए घाटों की बिजली बंद करके दीपों की गिनती की गई। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नौका में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सीएम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के लिए तैयार गीत-महाशिवरात्रि का शुभ दिन है, उज्जयिनी देखो आज मगन है, जय गौरी शंकर, मिलकर मनाएं शिव ज्योति अर्पण...गाया गया। इस अद्भुत और अविस्मरणीय पल के साक्षी सीएम के साथ देशभर से जुटे लाखों लोग बने। बता दें कि ‘शिव ज्योति अर्पणम्’ नाम से होने वाला ये कार्यक्रम जीरो वेस्ट अवधारणा पर आधारित रहा। आयोजन से एक दिन पहले स्थानीय प्रशासन ने केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा घाट, रामघाट और भूखी माता मंदिर की ओर वाले घाट पर दीये प्रज्ज्वलित करने के लिए ब्लाक वाइज जमा कर दिए गए थे।






2 thoughts on “महाकाल की नगरी उज्जैन 21 लाख दीयों से जगमगाई, बना विश्व रिकॉर्ड”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY