विकास वैभव के समर्थन में उतरे युवाओं का मौन प्रदर्शन, विधायक अजीत शर्मा ने डीजी शोभा होतकर के खिलाफ की कारवाई की माँग!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

डीजी शोभा अकोटकर के खिलाफ हो कार्रवाई -विधायक अजीत शर्मा

दूसरी ओर काला पट्टी लगाकर युवाओं ने किया मौन प्रदर्शन

भागलपुर में एक तरफ जहां बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर कर डीजी शोभा अहोटकर के खिलाफ काली पट्टी लगाकर मौन प्रदर्शन करते दिख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भागलपुर विधायक अजीत शर्मा भी डीजी शोभा अकोटकर पर कार्रवाई करने की बात करते दिख रहे हैं ,

भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने कहा मैंने विकास वैभव को भागलपुर में डीआईजी के पद पर कार्य करते हुए देखा है वह एक ही ईमानदार अधिकारी हैं उनके साथ डीजी का गाली गलौज करना कहीं से उचित नहीं है वहीं उन्होंने कहा कि विकास वैभव को इस बात की जानकारी ट्वीट करके नहीं करनी चाहिए थी ट्वीट करने से यह सार्वजनिक हो जाता है उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए थी या फिर उच्च अधिकारियों से बात करनी चाहिए थी, साथ ही उन्होंने कहा जो अधिकारी ने गाली गलौज किया है वह एक महिला अधिकारी हैं और मैं महिला का सम्मान करता हूं महिला नहीं होती तो शायद हम लोग इस धरती पर नहीं होते परंतु किसी अधिकारी का गाली गलौज करना कि यह कहीं से सही नहीं है, महिला गाली गल्लम करें यह तो मैं सोच भी नहीं सकता, इसलिए उन्हें

गौरतलब हो कि बिहार सरकार से आईजी विकास विभाग को दिए गए नोटिस को वापस लेने की मांग व डीजी पर कार्रवाई की मांग युवाओं ने किया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस बिहार विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने डीजी पर कठोर कार्रवाई करने की बात की है।

दरअसल विकास वैभव ने बीते दिनों ट्वीट कर डीजी शोभा अहोटकर द्वारा गाली देने का आरोप लगाया था इसके बाद डीजी ने उन्हें नोटिस थमाया था इसके बाद जगह जगह डीजी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो पूरे बिहार के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा |

Join us on:

1 thought on “विकास वैभव के समर्थन में उतरे युवाओं का मौन प्रदर्शन, विधायक अजीत शर्मा ने डीजी शोभा होतकर के खिलाफ की कारवाई की माँग!”

Leave a Comment