आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
आरा डीडीयू रेलखंड पर आज कोइलवर और कुल हरिया के बीच अचानक रेलवे का तार टूट कर गिरने से लाइन के किनारे झाड़ियों में आग लग गई जिससे घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा हालांकि इस आग से किसी तरह की कोई जान माल की हानि नहीं हुई है।आज शाम अचानक कोईलवर और कुल्हड़िया स्टेशन के बीच 25 हजार वोल्ट का तार टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया जिससे लाइन के किनारे लगे झाड़ियों में भयानक आग लग गई।आग लगने के कारण भगदड़ की स्थिति रही।मगर जल्द ही झाड़ियों में लगे आग पर काबू पा लिया गया।इस दौरान अप लाइन में खड़ी मालगाड़ी को कोई नुकसान नही हुआ है। उक्त घटना कोईलवर कुल्हाड़ियाँ स्टेशन के बीच की है। इस घटना से अप लाइन का परिचालन करीब 2 घण्टे तक रहा बाधित, जिससे बिहिता स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस, दानापुर में मगध एक्सप्रेस, समेत लगभग आधा दर्जन ट्रेन पर पड़ा प्रभाव,।रेलवे अधिकारियों के तत्परता के बाद अप लाइन का परिचालन शुरू किया जा सका है।घटना को ले घंटों अफरा तफरी का माहौल रहा।हालांकि रेल प्रशासन ने इस घटना पर अभी तक कुछ नही कहा है।





1 thought on “आरा – रेलवे का बिजली तार टुटा, लगी आग, मची भगदड़!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.