वैशाली- पिकप ने बाईक सवार को मारी भीषण टक्कर, दो की मौत, जाम, बवाल!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। जिले के देसरी थाने के महुआ देसरी पथ पर गाजीपुर के समीप पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। इधर युवक की मौत हो जाने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों के द्वारा देसरी महुआ मार्ग को जाम कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद देसरी एवं जनता थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले का शांत कराया और सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

बताया गया है कि देसरी महुआ मार्ग पर सोमवार की दोपहर में गाजीपुर के समीप तेज रफ्तार की बाइक ने अपना संतुलन खो दिया और पिकअप की चपेट में आ गया। जिसके कारण एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरे को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महुआ देसी मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंचकर देसी थाने के पुलिस अधिकारी ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया और पोस्टमार्टम में सबको भेज दिया है।

मृतक युवक की पहचान चांदपुरा ओपी क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी नित्यानंद राय का 16 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ गोलू बताया गया है। जबकि दूसरे युवक निशांत कुमार देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी नितेश कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र के रूप में पहचान की गई है। बताया गया है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर महुआ की तरफ ज रहा था। इसी बीच महुआ की तरफ से एक पिकअप आ रही थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों युवक पिकअप की चपेट में आ गया जिसके कारण दोनों युवक की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मौके से पिकअप चालक और पिकअप को जप्त कर थाने ले आई है। इस संबंध में देसरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मृतक के परिजनों के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

4 thoughts on “वैशाली- पिकप ने बाईक सवार को मारी भीषण टक्कर, दो की मौत, जाम, बवाल!”

  1. Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.

Leave a Comment