पंकज कुमार जहानाबाद।
देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का पटना में आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं भव्य होगा – राधा मोहन शर्मा
आज जहानाबाद परिसदन में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 25 फरवरी को बापू सभागार में आयोजित स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती एवं किसान मजदूर समागम समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा प्रभारी , संयोजक ,मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ बैठक की गई। बैठक में प्रदेश से नामित जिले के कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी विधानसभा प्रभारी ,संयोजक जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष आज से ही इस कार्यक्रम की तैयारी में लग जाए । गृह मंत्री अमित शाह जी का कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए आप सभी अपने अपने मंडल के शक्ति केंद्रों स्थित विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से संपर्क कर गृह मंत्री जी के पटना के कार्यक्रम मे जाने के लिए आमंत्रण पत्र दे । कार्यक्रम में जाने के लिए उत्सुक लोगों की सूची बनाएं । सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्रों पर वाहन प्रभारी की सूची बनाएं। पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा ने बताया कि जहानाबाद जिले से करीब एक हजार पार्टी कार्यकर्ता को जाने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम जाने के लिए जहानाबाद के कार्यकर्ताओं में काफी उत्सुकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार को कार्यक्रम प्रभारी एवं कमलेश शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।सभी मंडल अध्यक्षअपने-अपने शक्ति केंद्रों से जाने वाले लोगों की सूची बनाकर जिला को अवगत कराएं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में बैठक एवं प्रचार प्रसार करे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह जी का कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं भव्य होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान, निरंजन कुमार बबलू ,जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी विमल कुमार सह प्रभारी कमलेश शर्मा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष इंद्रदेव चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा कश्यप अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज पासवान जहानाबाद विधानसभा संयोजक शुभम राज मिट्ठू नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता सुधीर सिंह विनोद कुमार गुड्डू राज गुप्ता अखिलेश कुमार धर्मेंद्र केसरवानी संजीव कुमार चुन्नू मुकेश सिंह हरेंद्र कुमार मंडल महामंत्री रूपेश ठाकुर श्रीनाथ मिश्रा आईटी सेल जिला सह संयोजक दीपक कुमार ,सबल कुमार उपस्थित थे।





4 thoughts on “अमित शाह जी का पटना में आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं भव्य होगा – राधा मोहन शर्मा”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.bh/register?ref=QCGZMHR6
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/zh-TC/register-person?ref=DCKLL1YD
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.