धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
प्राथमिकी होने के 10 दिन बाद भी पुलिस नहीं कर सकी है कोई कार्रवाई
:_पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी पुलिस के कार्यशैली पर फिर एक बार सवालिया निशान खड़ा होने लगा। मोतिहारी में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शौषण का आरोप लगाए हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। आवेदन देने के दस दिन बीत जाने के बाद भी मोतिहारी पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर सकी है। इतना ही नहीं जब इस मामले में मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने ने भी इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा की मामले की अभी गंभीरता से जाँच की जा रही है, कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी । मामला चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया की 2017 में जब मैं गर्ल्स हाई स्कूल चकिया में नौवीं की छात्रा थी, तब थाना क्षेत्र के कुअवा गांव के सोनू कुमार मेरा पीछा करता था, फिर उसने हमसे दोस्ती करने के लिए कहा, जब दोस्ती हो गई वह दोस्ती प्यार में बदल गया, प्यार इतना बढ़ा की दोनो एक दूसरे को होने के लिए राजी हो गए, इस दौरान दोनो के बीच शरीरक संबंध भी बना, जब जब शादी के लिए कहा करती थी तो बहाना बना कर बातो को टाल देता था, कही भाई के शादी का बहाना बनाता तो कभी कुछ का कभी, जब जनवरी में मुझे पता चला की उसकी शादी कही और होने जा रही है तो, मैं उससे पूछी तो शादी से इंकार कर दिया, जब थाने में जाने की बात कही तो जान से मारने की धमकी देने लगा, और कहा की जहा जाना है जाओ मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। तब मैं थाना पहुंची जहा थाने में लिखित आवेदन दी, दस दिन से अधिक हो गया लेकिन पुलिस उस मामले में कोई कार्रवाई अब तक नहीं की हैं। आखिर हम जाए तो कहा जाए।
बाइट :—– पीड़िता युवती





1 thought on “शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया यौन शोषण,अब शादी से इनकार, पुलिस ने भी पल्ला झाड़ा”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF